सीवान में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, ऑर्केस्ट्रा विवाद में दूल्हे के चाचा की गई जान

Share

सीवान, 08 मई । सीवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और चाकूबाजी में दूल्हे के चाचा की मौत हो गई।

बारात में हुआ विवाद

मृतक की पहचान मनीष कुमार साह के रूप में हुई है। वह रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर लक्ष्मीपुर निवासी ओम प्रकाश शाह के पुत्र थे। बताया गया कि मनीष कुमार अपने भतीजे की बारात लेकर नगई गांव पहुंचे थे।

फरमाइशी गीत को लेकर बढ़ा तनाव

जानकारी के अनुसार द्वार पूजा के बाद जानवासे में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे फरमाइशी गीत बजाने को लेकर बारातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत करा दिया गया था।

चाकू से हमला, रास्ते में मौत

कुछ देर बाद गांव के कुछ युवक फिर पहुंचे और बारातियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मनीष कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। नगई गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

हत्या की घटना के बाद दूल्हा पक्ष और परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजन आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों और परिजनों को समझाने में जुटे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930