Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीवान में आधी रात पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, गोली लगने से दो कुख्यात अपराधी घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीवान। सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर मंगलवार की आधी रात सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और चौकी हसन गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और रात में ही सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया जाता है कि बसंतपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही दोनों बदमाश मौके पर पहुंचे, पुलिस को देखते ही भागने लगे।

पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए सटीक फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रोहित कुमार शर्मा ने कबूल किया है कि वह बसंतपुर के खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी लूटकांड और हाल के अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है। इसके अलावा वह अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा है। हैदराबाद समेत कई शहरों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं उसका साथी रिशु भी अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है।

डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार, रोहित शर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस मुठभेड़ के बाद जिले में सक्रिय लूट गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930