किशनगंज, 09 मई। इंडियन नेशनल कांग्रेस के किशनगंज जिला कार्यालय में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
सरकार की कार्रवाई की निंदा
कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर की अध्यक्षता में हुआ। कांग्रेस नेताओं ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
अभ्यर्थियों की मांग सुनने की अपील
नेताओं ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से संवेदनशील और न्यायपूर्ण रवैया अपनाने की अपील की।
कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में अरुण साहब, शमशीर अहमद उर्फ दारा, अजगर अली पीटर, जुल्फीकार अली, नफीस हैदर, शम्भू कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कई नेताओं ने कांग्रेस जॉइन की
कार्यक्रम के दौरान राजद समेत अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जावेद प्रधान, वसीम अकरम खान, तनवीर आलम, इफ्तेखार अली और महबूब हैदर का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।






