रामगढ़ नगर परिषद चुनाव: 10 वार्डों के प्रत्याशियों की जीत की घोषणा, समर्थकों ने मनाया जश्न

Share

रामगढ़: रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों की जीत की घोषणा कर दी गई। मतगणना केंद्र से परिणाम सामने आते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।

घोषित परिणामों के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से विशेश्वर बेदिया, वार्ड 2 से मुंशी मांझी, वार्ड 3 से रंजीत कुमार पासवान, वार्ड 4 से अरुण कुमार कुशवाहा, वार्ड 5 से पवन यादव, वार्ड 6 से संदीप साहू, वार्ड 7 से अविनाश उपाध्याय, वार्ड 8 से राहुल कुमार उर्फ सोनू साहू, वार्ड 9 से बुल्लू देवी, वार्ड 10 से लक्ष्मी देवी, वार्ड 11 से फरहत अनीस तथा वार्ड 13 से रंजीत पासवान को विजयी घोषित किया गया।

वहीं वार्ड नंबर 16 से मीना कुमारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। उन्हें अब जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जीत की घोषणा के बाद मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। चुनाव परिणामों को लेकर पूरे नगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31