Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड के 48 नगर निकायों में मतों की गिनती शुरू, कई स्तर की निगरानी व्यवस्था लागू

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड के 48 नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 1,309 काउंटिंग टेबल पर एक साथ मतगणना हो रही है। वहीं, रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। राजधानी का रांची नगर निगम इन चुनावों का सबसे अहम केंद्र माना जा रहा है। 1979 में गठित यह निगम झारखंड बनने के बाद और महत्वपूर्ण हो गया। राजधानी होने के कारण यहां के चुनाव परिणामों को राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जाता है।

ट्रैफिक जाम, पेयजल संकट, कचरा प्रबंधन और स्मार्ट सिटी परियोजनाएं इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे रहे। मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद पदों के लिए कई प्रत्याशी मैदान में हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि राजधानी की जनता किसे जिम्मेदारी सौंपती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अधिकांश निकायों के नतीजे देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। बड़े निकायों में मतों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ स्थानों पर अंतिम परिणाम शनिवार तक आ सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।

रांची में रमा खलखो और रोशनी खलखो के बीच दिलचस्प मुकाबला
रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो और कांग्रेस समर्थित रमा खलखो की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला है। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुजीत विजय आनंद कुंजर भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

23 फरवरी को थी वोटिंग, 63% मतदान
बता दें कि इन निकायों के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें प्रदेश के नागरिकों ने भारी उत्साह दिखाया था। कुल 43 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज होने वाली इस मतगणना के लिए केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया जा सके।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031