राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू परिवार नए घर में शिफ्ट, बदला ‘पावर एड्रेस’

Share

पटना — बिहार की राजनीति से जुड़ा एक अहम अध्याय गुरुवार को समाप्त हो गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गया है।

तेजस्वी यादव पहले ही कर चुके थे शिफ्ट
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को ही 10 सर्कुलर रोड आवास खाली कर 1 पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास में परिवार के साथ रहने चले गए थे।

लंबे समय तक रहा राजनीतिक केंद्र
10 सर्कुलर रोड का यह आवास लंबे समय तक लालू यादव परिवार का निवास रहा और बिहार की राजनीति के कई महत्वपूर्ण फैसलों का केंद्र भी माना जाता रहा है। अब इस पते से परिवार के हटने के साथ एक महत्वपूर्ण राजनीतिक दौर का अंत हो गया है।

नोटिस के बाद खाली किया आवास
सरकार की ओर से राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए सात दिनों का नोटिस दिया गया था, जिसकी समय-सीमा सोमवार को समाप्त हो गई थी। हालांकि, राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर 5 जुलाई तक अतिरिक्त समय की मांग की थी, लेकिन उससे पहले ही आवास खाली कर दिया गया।

चार्ज रजिस्टर को लेकर उठाया मुद्दा
राबड़ी देवी की ओर से विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि आवास से जुड़े सामानों की सूची वाला चार्ज रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने वर्ष 2006 में दिए गए इस रजिस्टर को दोबारा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि सामानों का मिलान सही तरीके से किया जा सके।

नए आवंटी को मिलेगा कब्जा
गौरतलब है कि सरकार पहले ही इस आवास को मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर चुकी है, लेकिन राबड़ी देवी के कब्जे में होने के कारण अब तक उन्हें इसका कब्जा नहीं मिल पाया था। अब आवास खाली होने के बाद जल्द ही नए आवंटी को यह बंगला सौंपा जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031