रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतकर अपमान के बाद इलाके में तनाव, आरोपित के घर पर भीड़ का हमला

Share


रांची।  रांची के सदर थाना क्षेत्र में 29 मार्च को दो महिलाओं के साथ हुए सार्वजनिक अपमान की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने आरोपित के घर पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने लोगों को समझाते हुए बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

न्याय की मांग को लेकर जुटे कई संगठन
भीड़ में शामिल लोगों और विभिन्न संगठनों ने कहा कि दो आदिवासी महिलाओं के साथ गंभीर अन्याय हुआ है और मामले में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव
सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला
29 मार्च को दो महिलाओं के साथ मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमान करने का मामला सामने आया था। पीड़िताओं का आरोप है कि पंकज कुमार नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा, गाली-गलौज की और जबरन उन्हें बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपितों ने महिलाओं को चप्पलों की माला पहनाकर उनके चेहरे पर कालिख पोती और मोहल्ले में घुमाया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930