Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, 19 देसी हथियार सहित अन्य उपकरण बरामद — एक गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। रांची के अनगड़ा पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नारायण लोहरा बताया गया है। इसके पास से देशी अवैध निर्मित हथियार 19 पीस, अर्ध निर्मित हथियार चार पीस सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने शनिवार को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव में संचालित हो रही एक अवैध हथियार फैक्टरी का खुलासा किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनगड़ा के सीताडीह गांव में एक व्यक्ति अपने घर के भीतर अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर रहा है और उन्हें बाजार में खपाने की तैयारी में है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब आरोपित के घर की तलाशी ली गई। आरोपित नारायण लोहरा ने पुलिस से बचने के लिए हथियारों को घर के पीछे बने शौचालय के नीचे छिपाकर रखा था। सघन तलाशी के बाद पुलिस ने वहां से हथियारों का जखीरा और उसे बनाने के उपकरण बरामद किए। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया आरोपित इन देसी हथियारों को अपराधियों और असामाजिक तत्वों को 10,000 से 15,000 रुपये में बेचा करता था। पुलिस अब उन खरीदारों का पता लगा रही है। जो इस फैक्ट्री से हथियार सप्लाई लेते थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31