Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची के पिठौरिया में चोरों का बड़ा कारनामा, बिजली ग्रिड से 1000 किलो कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस अलर्ट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में स्थित कांन्दू इलाके के बिजली ग्रिड को चोरों ने निशाना बनाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात चोर ग्रिड परिसर में घुस गए और वहां से लगभग एक हजार किलोग्राम कॉपर कॉइल चोरी कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी और थाना प्रभारी सतीश पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। साथ ही चोरों के सुराग के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में कॉपर कॉइल को ले जाना आसान नहीं है।

डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31