Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मोदी सरकार के 12 साल पूरे! PM ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां, बोले— विकास के केंद्र में गरीब और वंचित वर्ग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली, 08 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि इस अवधि में भारत ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों के केंद्र में गरीब, वंचित और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का कल्याण रहा है।

अंत्योदय की भावना पर जोर

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार ने अंत्योदय की भावना से प्रेरित होकर विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया, जो लंबे समय तक इससे वंचित रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रमुख योजनाओं का जिक्र

उन्होंने कहा कि जनधन योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को सम्मानजनक जीवन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

तकनीक से पारदर्शिता

प्रधानमंत्री ने बताया कि गरीब कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। DBT और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार में कमी आई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सशक्तीकरण की दिशा में कदम

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की यह पहल अब मानव सशक्तीकरण के व्यापक अभियान में बदल चुकी है, जो ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर देश को आगे बढ़ा रही है।

करोड़ों लोगों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और यही प्रयास देश के विकास की मजबूत नींव बन रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031