नई दिल्ली, 04 मई।
दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 4 मई को ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ थीम के साथ एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है। ‘फैशन के महाकुंभ’ के रूप में पहचाने जाने वाले इस इवेंट में इस बार भारतीय सितारों की खास मौजूदगी देखने को मिलेगी।
भारतीय सितारों का जलवा
इस प्रतिष्ठित मंच पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने अनोखे स्टाइल के साथ रेड कार्पेट पर आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। वहीं करण जौहर भी पहली बार इस भव्य आयोजन में नजर आएंगे।
अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की मौजूदगी
इस वर्ष इवेंट की सह-अध्यक्षता बेयोंसे, निकोल किडमैन और वीनस विलियम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां करेंगी।
इसके अलावा मेहमानों की सूची में रिहाना, जेंडाया और लुईस हैमिल्टन जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिससे इस बार का आयोजन और भी भव्य होने की उम्मीद है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम
इस इवेंट का आधिकारिक लाइवस्ट्रीम Vogue के यूट्यूब, टिकटॉक और वेबसाइट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। भारत में दर्शक इसे 5 मई की सुबह देख सकेंगे।
फैशन के साथ सामाजिक उद्देश्य
Met Gala 2026 केवल फैशन का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के लिए फंड जुटाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। यह संस्थान फैशन को एक कला के रूप में वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता है।






