Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 11.35 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार ओपनिंग दर्ज की। 6,192 शोज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को मराठी के साथ हिंदी दर्शकों से भी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

मराठी सिनेमा में नया रिकॉर्ड

‘राजा शिवाजी’ ने मराठी सिनेमा में नया इतिहास रचते हुए रितेश देशमुख की पिछली फिल्मों लय भारी और ‘मौली’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। जहां इन फिल्मों की ओपनिंग करीब 3 करोड़ रुपये रही थी, वहीं ‘राजा शिवाजी’ ने अकेले मराठी वर्जन में लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई कर तीन गुना बढ़त हासिल की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पैन-इंडिया रिलीज का मिला फायदा

फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया है, जिससे यह क्षेत्रीय सिनेमा की सीमाओं से बाहर निकलकर व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंच रही है। मजबूत कंटेंट और ऐतिहासिक विषयवस्तु के चलते फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

स्टार कास्ट ने बढ़ाया आकर्षण

फिल्म में सलमान खान, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। खास तौर पर सलमान खान के कैमियो को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘एक दिन’ रही फीकी

वहीं, इसी दिन रिलीज हुई जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और पहले दिन महज 81 लाख रुपये की कमाई कर पाई। इससे साफ है कि ‘राजा शिवाजी’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31