Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा सरकार : रेखा गुप्ता

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–कामाख्या धाम में परिवार संग की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने सोमवार को असम स्थित कामाख्या मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना मां कामाख्या का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और मां का आशीर्वाद असम को लगातार विकास की ओर आगे बढ़ाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विकसित भारत और विकसित असम का संकल्प

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित असम के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरने का प्रयास करेगी।

पूर्वोत्तर को बताया “अष्टलक्ष्मी”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत “अष्टलक्ष्मी” के रूप में आस्था, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और विकास की अद्भुत शक्ति का प्रतीक है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की यह पुण्यभूमि सदियों से शक्ति, साधना और सनातन परंपरा की दिव्य धारा से पूरे राष्ट्र को प्रेरित करती रही है।

देश की प्रगति के लिए मांगा आशीर्वाद

रेखा गुप्ता ने मां कामाख्या से भारत की निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रार्थना की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031