Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द मुहर, 5 दिन में संयुक्त बयान की उम्मीद: गोयल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अगले चार से पांच दिनों में संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि संयुक्त बयान के बाद एक औपचारिक समझौता होगा, जिस पर मार्च के बीच में हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि संयुक्त बयान के बाद अमेरिका मौजूदा टैरिफ को 18 फीसदी तक कम करने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी करेगा।

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग ने यहां एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला हिस्सा लगभग तैयार है। पीयूष गोयल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले 4-5 दिनों में एक संयुक्त बयान (जॉइंट स्टेटमेंट) पर हस्‍ताक्षर हो जाएंगे। गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि समझौते के पहले चरण के लिए कानूनी समझौते पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त बयान के बाद एक विस्तृत कानूनी समझौता किया जाएगा। वाणिज्‍य मंत्री ने साथ ही बताया कि इस समझौते में किसी भी प्रकार के निवेश की प्रतिबद्धता नहीं है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक बार बयान पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद यह एक कानूनी समझौते में तब्दील हो जाएगा, जबकि मार्च के मध्य तक हमें उस कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर होने के बाद भारत कुछ अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क में कटौती करेगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31