बीएमसी में 44 साल बाद खिला कमल, भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर

Share

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद रितु तावड़े बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की निर्विरोध महापौर चुनी गई हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद संजय घाड़ी उपमहापौर बने हैं। इसकी घोषणा बुधवार को बीएमसी मुख्यालय में निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने की। 44 साल बाद यह कुर्सी महायुति के सहयोगी बीजेपी के खाते में आई है। पिछले 25 सालों से बीएमसी पर शिवसेना (UBT) का कब्जा चल रहा था।

आयुक्त गगरानी ने कहा कि महापौर पद के लिए केवल भाजपा पार्षद रितु तावड़े का ही नामांकन प्राप्त हुआ था, इसलिए उन्हें बीएमसी का महापौर घोषित किया जाता है। इसी तरह, उपमहापौर पद के लिए केवल संजय घाड़ी का ही नामांकन प्राप्त हुआ, इसलिए उन्हें उपमहापौर घोषित किया जाता है। बता दें कि रितु तावड़े ने इस बार वार्ड 132 से पार्षद का चुनाव जीता है। घाडी वार्ड 5 से चुने गए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने रितु तावड़े और संजय घाड़ी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महापौर तावड़े और उपमहापौर घाड़ी शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे और राज्य सरकार इस कार्य में उनका पूरा सहयोग करेगी।

रितु तावड़े मुंबई में मेयर बनने वाली भाजपा की दूसरी कॉर्पोरेटर

रितु तावड़े मुंबई की 77वीं मेयर बन चुकी हैं। रितु मुंबई में मेयर का पद संभालने वाली दूसरी BJP कॉर्पोरेटर हैं। बीजेपी के पहले मेयर डॉ. प्रभाकर पई थे। वे पार्टी की स्थापना के कुछ ही साल बाद साल 1982 से 1983 तक मेयर पद पर रहे थे। इसके बाद शिवसेना ने साल 1997 में BMC पर कब्जा जमा लिया था। करीब तीन दशकों के बाद BJP ने बीएमसी की सत्ता में वापसी की है। बता दें कि बीएमसी की 227 सीटों पर भाजपा ने 89 सीटें हासिल की थीं। इसके साथ बीजेपी बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं शिवसेना ने 29 सीट जीतीं। महायुति गठबंधन के पास कुल 118 पार्षद हैं। महायुति ने बीएमसी में 114 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते बीजेपी के सामने मेयर पद का रास्ता साफ था।

कौन है रितु तावड़े
रित तावडे 2012 से लगातार 3 बार बीजेपी की कॉर्पोरेटर हैं। वे तीनों बार अलग अलग वार्ड से चुनीं गईं हैं। 2012 में पहली बार 127 से, 2017 में 121 से और 2026 के बीएमसी चुनाव में वे पूर्वी उपनगर घाटकोपर के वार्ड नंबर 132 से निर्वाचित हुईं। इससे पहले वे बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। रितु तावड़े मराठा समुदाय से आती हैं, लेकिन गुजराती बहुल वार्ड में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है। वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं।

डिप्टी मेयर संजय घाडी कौन
संजय घाड़ी के राजनीतिक करियर की जड़ें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) में रही हैं। वह राज ठाकरे के काफी करीबी माने जाते थे और पार्टी की स्थापना के समय से ही उनके साथ मजबूती से जुड़े रहे थे। MNS के बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा और बतौर कॉर्पोरेटर अपनी पहचान बनाई। धीरे-धीरे अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर वह शिंदे गुट की शिवसेना में एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे। उनके पिता का नाम शंकर यशवंत घाड़ी है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। लोगों के बीच में वे अपनी सादगी व जनता के बीच सक्रियता के लिए जाने जाते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031