Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दुमका में दोहरा हत्याकांड: इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे मिले मां-बेटी के शव, इलाके में हड़कंप

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

दुमका। दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप स्थित पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) कार्यालय के पीछे मां और बेटी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर के अत्यंत व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में हुई इस वारदात ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब दोनों शवों पर पड़ी तो तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए हैं, जबकि बच्ची के नाक से खून निकलने के निशान मिले हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के दौरान विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ शहर में भीख मांगकर जीवन-यापन करती थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे दोहरे हत्याकांड की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। पूरे शहर में इस जघन्य वारदात को लेकर चर्चा और रोष का माहौल है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031