बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने पर जोर, श्रेयसी सिंह ने संभाला उद्योग विभाग का पदभार

Share

पटना: बिहार सरकार के उद्योग विभाग में मंत्री श्रेयसी सिंह ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय सचिव ने प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से मंत्री को विभाग की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों और प्रगति कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक आधारभूत संरचना और निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में उद्योग मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर उनके लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने और निवेशकों के लिए अनुकूल, पारदर्शी एवं उद्योग समर्थ माहौल तैयार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और राज्य में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ काम करेगा। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाते हुए उद्योगों को त्वरित और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।

मंत्री ने संकेत दिया कि निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिल सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930