Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कटिहार के तत्कालीन एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार निलंबित, पुलिस रेड में लापरवाही और असहयोग के आरोप में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार सरकार ने कटिहार के तत्कालीन एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर पुलिस छापेमारी के दौरान लापरवाही बरतने और टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं देने का आरोप है। मामला पूर्णिया पुलिस की एक महत्वपूर्ण रेड से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी के फरार होने की बात सामने आई थी।

जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया धर्मेंद्र कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की। सरकार ने उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने के बाद निलंबन का फैसला लिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों के बीच इसे अनुशासन और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर जारी इस कार्रवाई को सरकार का सख्त संदेश माना जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930