बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, 02 फरवरी से इंटर और 17 फरवरी से शुरु होंगे मैट्रिक परीक्षा

Share

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है. इंटरमीडिएट की  2 फरवरी 2025 से 13 फरवरी 2026 तक परीक्षा ली जाएगी. जबकि मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक होगी.

बिहार बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए परीक्षा आवेदन से छुटे हुए छात्र 29 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. उन्हें इस अवधि में फॉर्म भरने पर लेट फीस देनी होगी.

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ इस बात की भी जानकारी दी है कि अब छात्र अपनी हर परीक्षा संबंधी जानकारी एआई चैटबॉट के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं. यह पहली बार है जब बिहार बोर्ड अपनी पूरी परीक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीक को शामिल कर रहा है.

 मैट्रिक की परीक्षा के लिए इस बार 15 लाख 2 हजार 21 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है.

इंटर की परीक्षा के लिए 13 लाख 7 हजार 241 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031