बक्सर में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: जेके सीमेंट और कोका-कोला प्लांट का सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन

Share

बक्सर। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। यहां जे के सीमेंट की अत्याधुनिक ग्राइंडिंग यूनिट का भव्य लोकार्पण एवं शुभारंभ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज किया। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से यूनिट का उद्घाटन कर इसे राज्य के औद्योगिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल बक्सर, बल्कि पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और आधारभूत संरचना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि उद्योग, निवेश और रोजगार के माध्यम से विकास की नई संभावनाएं सृजित करना एनडीए सरकार की प्राथमिकता है।

इसी क्रम में नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोका कोला के अत्याधुनिक संयंत्र का भी शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में भी उपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

अपने सम्बोधन में इन्होंने कहा कि यह कोका-कोला प्लांट बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगा। राज्य को औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31