Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हसनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ, मंत्री संजय कुमार ने कहा- “किसान जहां मुस्कुराता है, वही देश आगे बढ़ता है”

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना  :  बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने शनिवार को समस्तीपुर जिले स्थित हसनपुर चीनी मिल में पूजा-अर्चना कर नए पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने ने किसानों को अंगवस्त्र, मिठाई और चेक प्रदान कर सम्मानित भी किया.

मंत्री संजय कुमार ने कहा कि “किसान जहां मुस्कुराता है, वही देश आगे बढ़ता है.” उन्होंने किसानों से अधिक गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हित में हर संभव कदम उठा रही है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके बाद मंत्री ने हसनपुर मिल के गेस्ट हाउस में समस्तीपुर जिलाधिकारी और गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं, गन्ना खेती को प्रोत्साहन  और मिल संचालन से जुड़े मसलों पर विस्तृत चर्चा हुई. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

मंत्री ने मिल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और पेराई सत्र को सफल बनाने के लिए प्रबंधन को कई निर्देश दिए.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram