Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर धरती आबा संग्रहालय और बिरसा मुंडा पुस्तक का लोकार्पण समारोह आयोजित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची :   राजधानी रांची के बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन परिसर में शनिवार को बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर धरती आबा संग्रहालय और क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा पुस्तक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए. वहीं इसके अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और पद्म भूषण राम बहादुर राय और विकास भारती के सचिव पदम श्री अशोक भगत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने उन दिनों को याद किया जब भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु उपेक्षाओं का दंश झेल रहा था. उन्होंने कहा कि एक समय था जब उलिहातु दोपहिया वाहन से भी जाना मुश्किल था. केंद्र सरकार और उनके मंत्रालय के प्रयासों से उलिहातु का विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जेल जो आज संग्रहालय के रूप में विकसित हुआ है वह भी उपेक्षाओं का शिकार था.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेल के पुनरुद्धार के लिए सबसे पहले जनजातीय कार्य मंत्रालय ने राशि आवंटित की. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा जेल को संग्रहालय के रूप में राष्ट्रीय फलक पर लाने का काम किया.

वहीं समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की डेढ़ सौ वीं जन्म जयंती मना रहा है. इस पावन काल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भी 150 वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की डेढ़ सौ वीं सालगिरह मनाई जा रही है. वहीं दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आरोग्य भवन परिसर में बना संग्रहालय एक अमूल्य धरोहर है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज देश भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से आदिवासी महानायकों को एक पहचान दी जा रही है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930