Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास पर चर्चा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 08 अगस्त — बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।

स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रदेशवासियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्य की प्राथमिकताओं से कराया अवगत

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग और समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।

केंद्र-राज्य समन्वय पर जोर

दोनों नेताओं ने केंद्र और बिहार सरकार के बीच बेहतर तालमेल के जरिए स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति देने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31