Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अररिया में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम की छापेमारी; आवास से बरामद हुई रिश्वत की रकम

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया, 08 अगस्त। बिहार के अररिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शनिवार सुबह उनके शिवपुरी स्थित आवास पर की गई।

मशीन सप्लायर से मांगा था कमीशन

जानकारी के अनुसार, एक मशीन सप्लायर से सप्लाई के एवज में पांच प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी। बनगामा निवासी सप्लायर कमरे आलम ने करीब 17 लाख रुपये की मशीन सप्लाई की थी, जिसके बदले महाप्रबंधक ने 85 हजार रुपये घूस की मांग की थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

सप्लायर ने घूस देने से इनकार करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी थाना में कांड संख्या 95/26 दर्ज कर भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

50 हजार रुपये लेते ही दबोचे गए

निगरानी ब्यूरो के डीएसपी सतीश चंद्र माधव के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत सप्लायर 50 हजार रुपये लेकर महाप्रबंधक के आवास पहुंचा। जैसे ही अनिल कुमार मंडल ने घूस की रकम लेकर अलमारी में रखी, टीम ने छापेमारी कर रकम बरामद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हाल ही में हुआ था तबादला

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार मंडल 26 जून को ही तबादले के बाद दोबारा अररिया में पदस्थापित हुए थे। इससे पहले वे 2018 से 2022 तक भी इसी जिले में महाप्रबंधक के पद पर तैनात रह चुके हैं।

पटना ले गई निगरानी टीम

गिरफ्तारी के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम आरोपी महाप्रबंधक को अपने साथ पटना लेकर गई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31