बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार मामले पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र

Share

महिला कैदी के यौन शोषण और प्रशासनिक संलिप्तता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग

रांची : Babulal Marandi ने Hemant Soren को पत्र लिखकर Birsa Munda Central Jail में कथित गंभीर अनियमितताओं और आपराधिक मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि कारागार अधीक्षक द्वारा एक महिला कैदी के साथ यौन शोषण किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कारा महानिरीक्षक ने इस गंभीर मामले को दबाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया, जिसमें राज्य प्रशासनिक तंत्र की भी सीधी संलिप्तता रही।

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले के मुख्य आरोपित काराधीक्षक और कथित तौर पर साक्ष्य मिटाने में शामिल कारा महानिरीक्षक को तत्काल सेवामुक्त कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031