देवघर में ब्राउन शुगर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

Share

मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, चार तस्कर गिरफ्तार

Deoghar: देवघर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल-बिहार-झारखंड से जुड़े अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर गिरोह का पर्दाफाश किया है। Mohanpur थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई छापेमारी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर की खेप लेकर कुछ तस्कर बड़ा झरना-खरगडीहा जाने वाली कच्ची सड़क के पास सौदेबाजी करने पहुंचे हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान West Bengal के वीरभूम निवासी शेख इस्ताजुल और मीर समद को एक काले रंग की Hyundai i10 कार के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं स्थानीय स्तर पर खरीद-बिक्री में शामिल रोहित कुमार और निरज कुमार महथा को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।

बरामद सामान

  • करीब 102.14 ग्राम ब्राउन शुगर
  • 1 लाख 49 हजार 300 रुपये नकद
  • एक आई-10 कार
  • एक मोटरसाइकिल
  • पांच मोबाइल फोन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी Dubrajpur क्षेत्र से ब्राउन शुगर लाकर झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे। स्थानीय बाजार में इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री की जाती थी।

पुराने मामलों से जुड़े तार

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। निरज कुमार महथा पर NDPS Act के तहत पहले से कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वहीं रोहित कुमार का नाम साइबर अपराध और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में भी सामने आया है।

Praveen Pushkar ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031