Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अर्जुन मुंडा के साथ कथित उपेक्षापूर्ण व्यवहार पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- जनजातीय नेताओं की गरिमा की अनदेखी बनती जा रही परंपरा

रांची : Bhartiya Janata Party ने Hemant Soren सरकार पर जनजातीय समाज के वरिष्ठ नेताओं की गरिमा की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। मामला Arjun Munda के साथ Chaibasa परिसदन में जिला प्रशासन द्वारा कथित उपेक्षापूर्ण व्यवहार से जुड़ा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि किसी का पद स्थायी नहीं होता, लेकिन लोकतांत्रिक परंपराएं और प्रशासनिक शिष्टाचार हर हाल में कायम रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा जैसे नेता, जो राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं, उनके प्रति गरिमापूर्ण व्यवहार अपेक्षित था।

आदित्य साहू ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं, प्रशासनिक संवेदनशीलता और जनजातीय समाज के सम्मान का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि Madhu Koda के साथ भी पहले चाईबासा में जिला प्रशासन द्वारा असम्मानजनक व्यवहार का मामला सामने आ चुका है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि क्या जनजातीय समाज के वरिष्ठ नेताओं की गरिमा की अनदेखी अब परंपरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शासनकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सौजन्यता और प्रशासनिक संवेदनशीलता की परंपराएं कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं।

भाजपा ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादाओं, जनजातीय अस्मिता और सम्मानजनक राजनीतिक संस्कृति की पक्षधर रही है तथा जनजातीय समाज के सम्मानित नेतृत्व के प्रति किसी भी प्रकार की उपेक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031