Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बकरीद पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, इसे लेकर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने डीएम, एसपी, डीआईजी और आईजी को कहा कि त्योहार के मद्देनजर पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य त्योहारों की तरह बकरीद का पर्व भी बिना किसी तनाव के और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि बकरीद की सुबह से ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखें। किसी भी स्थान पर तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी जिले पहले से ही अपनी तैयारियां पूरी कर लें।

डीजीपी श्री विनय कुमार ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। कुर्बानी स्थलों और संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण बल, पुलिस और जिला बल के जवान रूट मार्च करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त संख्या में दंगा नियंत्रण वाहन और बॉडी प्रोटेक्टिव सूट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया जाए और सभी थानों में निरंतर पेट्रोलिंग व रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्पेशल ब्रांच व एसटीएफ के पुलिस महानिदेशक श्री कुंदन कृष्णन ने कहा कि सभी जिलों में पुलिस अधिकारी सुबह चार बजे से ही फ्लैग मार्च शुरू कर दें। मिश्रित आबादी वाले और धार्मिक स्थलों पर सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय बनाकर काम करें और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तुरंत कार्रवाई करें। पूरे राज्य में शांति, सौहार्द और सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram