बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थी चयनित

Share

पटना: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 का बहुप्रतीक्षित अंतिम रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत कुल 19,838 पदों पर चयन सूची प्रकाशित की है। इनमें बिहार पुलिस के 16,852 और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 2,986 पद शामिल हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 17,06,628 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 13,30,121 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा जुलाई और अगस्त 2025 में छह चरणों में आयोजित की गई थी। इसके बाद लिखित परीक्षा के आधार पर 99,690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

PET परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक पटना में आयोजित हुई, जिसमें 79,932 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 50,477 पुरुष, 29,426 महिला और 29 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर मेधा सूची तैयार की गई।

अंतिम रूप से चयनित 19,838 अभ्यर्थियों में 12,509 पुरुष, 7,312 बिहार मूल की महिलाएं और 17 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों में 332 प्रशिक्षित गृह रक्षक और 190 स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को भी जगह मिली है।

वर्गवार चयन

  • सामान्य वर्ग – 7,935
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 1,983
  • पिछड़ा वर्ग – 2,381
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 3,571
  • अनुसूचित जाति – 3,174
  • अनुसूचित जनजाति – 199
  • पिछड़ा वर्ग महिला कोटि – 595

चयनित अभ्यर्थियों को 20 जून से 19 जुलाई 2026 के बीच आवंटित इकाई में योगदान देना होगा। नियुक्ति से पहले चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस संबंध में जितेंद्र कुमार ने भर्ती प्रक्रिया और चयन सूची जारी होने की पुष्टि की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031