मुंबई। टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच वापसी करने जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने आधिकारिक प्रोमो जारी करते हुए ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत की तारीख का ऐलान कर दिया है। नया सीजन 6 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
सलमान खान के प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता
शो के प्रोमो में सलमान खान एक घोड़े के साथ दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में वह कहते हैं, “जो ‘करण-अर्जुन’ में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास्तु।” सलमान के इस संवाद के बाद शो की थीम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी के संकेत
सलमान खान के संवाद और प्रोमो के कैप्शन ‘एक से भले दो’ ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि इस सीजन में पुराने और चर्चित प्रतियोगियों की वापसी हो सकती है।
हालांकि, शो के मेकर्स की ओर से अभी तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। लेकिन प्रोमो ने संकेत दे दिए हैं कि ‘बिग बॉस 20’ में दर्शकों को कुछ पुराने चेहरों के साथ नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।
सोशल मीडिया पर बढ़ा शो का क्रेज
प्रोमो जारी होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। दर्शक नए सीजन की थीम, प्रतियोगियों और घर के अंदर होने वाले बदलावों को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।






