पश्चिम चंपारण में हिंसक झड़प: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग के टीम पर उग्र भीड़ का हमला, JCB फूंकी; कई लोग घायल-इलाके में तनाव

Share

पश्चिम चंपारण, (बिहार)। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र अंतर्गत ठाड़ी गांव के पास धनहिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर शुक्रवार को उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और कार्रवाई में लगी एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया गया।

अतिक्रमण हटाने गई थी संयुक्त टीम

जानकारी के अनुसार, वन विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम VTR की वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया, जो जल्द ही उग्र रूप ले बैठा।

सैकड़ों ग्रामीणों ने टीम को घेरा

विरोध के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग की टीम को चारों ओर से घेर लिया। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया।

जेसीबी में लगाई आग, कई घायल

उग्र भीड़ ने कार्रवाई में लगी एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ निहार भूषण और एसएसबी के कमांडेंट अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को काबू में किया और वन विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस का बयान

एसडीपीओ निहार भूषण ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों से झड़प की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

इलाके में तनाव, कार्रवाई जारी रहेगी

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031