पलामू में दिल दहला देने वाली घटना: महिला ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत; तीसरी बच्ची भागकर बची

Share

—तीन बेटियां होने पर प्रताड़ना का आरोप

पलामू, (झारखंड)। जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार, सरिता देवी का बुधवार रात अपने पति छोटेलाल प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान सरिता देवी ने अपनी सास की गोद में खेल रही एक बेटी को छीनकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उसने दूसरी बेटी को भी कुएं में धक्का दे दिया।

तीसरी बेटी ने भागकर बचाई जान

महिला तीसरी बेटी को भी कुएं में फेंकने जा रही थी, लेकिन वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। इसके बाद सरिता देवी खुद भी कुएं में कूद गई।

शोर सुनकर ग्रामीणों ने बचाया

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर महिला को कुएं से बाहर निकाला गया, जबकि दोनों बच्चियों के शव बरामद किए गए। मृत बच्चियों की पहचान प्रिया कुमारी और डॉली कुमारी के रूप में हुई है।

प्रताड़ना से जुड़ा मामला

ग्रामीणों के अनुसार, सरिता देवी और उसके पति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। बताया जा रहा है कि तीन बेटियां होने के कारण महिला को परिवार में ताने दिए जाते थे और प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031