निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ आज से शुरू, कई जिलों में होगा भव्य स्वागत

Share

पटना: बिहार में आज से निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत हो रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार, निशांत कुमार सुबह 11 बजे 7 सर्कुलर रोडसे यात्रा के लिए रवाना होंगे।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसमें बजरंग चौक (आवर ब्रिज), वैशाली जिला कार्यालय (जेल गेट के पास), सकरी चौक और मुजफ्फरपुर में महेंद्र चौक शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वी चंपारण के मंगराही में भी स्वागत कार्यक्रम तय है।

दोपहर बाद 4:00 बजे निशांत कुमार बेतिया के हरिवाटिका चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 4:15 बजे बाजार समिति में महेंद्र बैठा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शाम 4:45 बजे वे लौरिया नंदनगढ़ पहुंचकर अशोक स्तंभ और बौद्ध स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 5:50 बजे बगहा अनुमंडल कार्यालय के पास पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

शाम 6:05 बजे SSB कैंप के पास स्वागत कार्यक्रम होगा, जबकि 6:30 बजे लक्ष्मीपुर गांव में जनजातीय समाज से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 7:15 बजे बाबा कालेस्वरनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और 7:25 बजे गंडक बैराज का निरीक्षण करेंगे।

दिनभर के कार्यक्रम के बाद रात 8:15 बजे निशांत कुमार पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

इस यात्रा को सामाजिक सौहार्द और जनसंपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न समुदायों से संवाद पर खास जोर रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930