Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नितिन नवीन का पुडुचेरी दौरा, एन. रंगासामी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली: नितिन नवीन पुडुचेरी में बुधवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में एआईएनआरसी नेता एन. रंगासामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नितिन नवीन मंगलवार शाम पुडुचेरी पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

पुडुचेरी पहुंचने के बाद नितिन नवीन भाजपा कार्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से भी बातचीत करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारजनों से भी मुलाकात करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लोक निवास में होगा शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह लोक निवास में आयोजित किया जाएगा। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन एन. रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इस समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे, जिन्हें पार्टी ने पुडुचेरी चुनाव का प्रभारी बनाया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एनडीए सरकार का गठन

उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी में एआईएनआरसी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का गठन हो रहा है। भाजपा गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी के रूप में सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031