नालंदा में 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रखी आधारशिला

Share

डेयरी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, किसानों और दुग्ध उत्पादकों को होगा लाभ

नालंदा, 27 जुलाई। बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के तत्वावधान में सोमवार को बिहारशरीफ डेयरी प्रोजेक्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना की आधारशिला रखी।

एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुधा कैफेटेरिया का भी शिलान्यास

इस अवसर पर कॉम्फेड द्वारा संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुधा कैफेटेरिया का भी शिलान्यास किया गया। साथ ही पशु उठाव एवं परिवहन वाहन का लोकार्पण किया गया तथा जिले के 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर वितरित किए गए, जिससे दुग्ध उत्पादों के सुरक्षित भंडारण और विपणन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेन्द्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्द किशोर राम ने की। इस दौरान जिले के सांसद, विधान परिषद एवं विधानसभा सदस्य, विभागीय अधिकारी, दुग्ध उत्पादक किसान और सहकारी समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दुग्ध प्रसंस्करण और रोजगार को मिलेगी नई गति

सरकार के अनुसार, यह परियोजना नालंदा जिले में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके माध्यम से डेयरी क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930