पूर्णिया हिंसा: 29 नामजद, 250 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, मीडिया कर्मियों पर हमले का भी आरोप

Share

प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा, पुलिस और प्रशासन पर पथराव

पूर्णिया, 27 जुलाई। पूर्णिया में 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मीडिया कर्मियों पर हमले के मामले में पुलिस ने 29 नामजद और 200 से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने घटनास्थल से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्रशासन का दावा- छात्र शांतिपूर्वक लौटे, उपद्रवियों ने बिगाड़ा माहौल

प्रशासन के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सौंपा। अधिकारियों से वार्ता के बाद अधिकांश छात्र शांतिपूर्वक लौट गए। इसके बाद भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

सरकारी संपत्ति को नुकसान, कई पुलिसकर्मी घायल

प्राथमिकी के अनुसार, अमौर, रौटा, बैसा, बायसी, चिमनी बाजार, कसबा, बनभाग, माधोपाड़ा, अली टोला, लाइन बाजार, मधुबनी और डीएवी कॉलेज क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, वाहनों, सीसीटीवी कैमरों और सरकारी प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाया। सड़क जाम होने से एम्बुलेंस समेत आम लोगों के वाहन फंस गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सीमित बल प्रयोग करना पड़ा। घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।

मीडिया कर्मियों से मारपीट का आरोप

हिंसा के दौरान समाचार संकलन कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ कथित रूप से मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की घटना की विभिन्न पत्रकार संगठनों ने निंदा की है।

प्रशासन ने संयम से संभाली स्थिति

जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में एसडीएम, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की पहले से संवेदनशील स्थानों पर तैनाती की गई थी। प्रशासन का कहना है कि समय रहते की गई तैयारी और संयमपूर्ण कार्रवाई से बड़े उपद्रव और आगजनी की आशंका टल गई तथा कुछ ही समय में हालात पर नियंत्रण पा लिया गया।

29 नामजद, 250 अज्ञात पर केस

प्राथमिकी में सौर्य राय, साजिद, दिलीप राय, अजय भारती, अली खान, कुमार आदित्य, नदीम सरवर, शेख सेफुद्दीन अली, यासीर अरफात, शिवम कुमार गोस्वामी, डॉ. अल्ताफ, डॉ. सब्बीर, मो. अली, मो. आरजू हक, विक्रम पासवान, मो. मोशरफ आलम उर्फ प्रिंस, यजदानी राज, फैजल राज, अजमेर करीम, सदाम हुसैन, मो. सहबाज आलम, शेख सद्दाम, मो. इरशाद पुरनवी, मो. अजमेर, मो. निक्की, मो. चाहत, मो. अकरम रजा, अल्ताफ हुसैन और मो. अली अहमद खां को नामजद किया गया है। इसके अलावा 200 से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में दर्ज आरोपों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930