Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवादा पुलिस पर बालू माफियाओं के हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, 28 गिरफ्तार- थाना प्रभारी निलंबित, कई वाहन जब्त

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नवादा, 15 मई । नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और पुलिस टीम पर हमले के मामले में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी आदित्य कुमार को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है।

पुलिस ने इस मामले में 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 20 मोटरसाइकिल, दो स्कॉर्पियो और एक ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी

जानकारी के अनुसार, नारदीगंज थाना पुलिस को पंचाने नदी के मधुबन क्षेत्र में अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर पथरा-केशौरिया इलाके में छापेमारी की गई।

पुलिस अधिकारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप

छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टर अवैध बालू अनलोड कर भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

अभियुक्तों ने स्वीकार की संलिप्तता

पुलिस ने बताया कि इस मामले में नारदीगंज थाना कांड संख्या 158/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों से थाना परिसर में सघन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फरार आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आईजी विकास वैभव ने कहा कि किसी भी कीमत पर बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि भविष्य में कोई कानून हाथ में लेने का साहस न कर सके।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031