Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में लगेगी डालमिया की सीमेंट फैक्ट्री

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक में बड़े निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में Dalmia Bharat Green Vision Limited और Dalmia Cement (North East) Limited की दो बड़ी सीमेंट परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया।

मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में ₹573.15 करोड़ की लागत से 2.5 MTPA क्षमता की डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड की इकाई स्थापित होगी। वहीं किशनगंज में ₹573.76 करोड़ के निवेश से 2.5 MTPA क्षमता की डालमिया सीमेंट (नॉर्थ ईस्ट) लिमिटेड की परियोजना को भी मंजूरी मिली है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Shreyasi Singh ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं, त्वरित स्वीकृति और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में शामिल हो रहा है।

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आइडा के प्रबंध निदेशक Kundan Kumar ने कहा कि बिहार के प्रति निवेशकों के बढ़ते भरोसे का परिणाम है कि देश के बड़े औद्योगिक समूह राज्य में विस्तार के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किशनगंज और मुजफ्फरपुर की ये परियोजनाएं औद्योगिक उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देंगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बैठक में Ambuja Cements, KNSG Aluminium Private Limited, S Rajdev Buildz LLP, Icon Spiral Electronics Private Limited, Sita Agro Food Product और SAPL Industries Private Limited समेत कई अन्य निवेश प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

SIPB की बैठक में कुल ₹2484.06 करोड़ की 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस दिया गया, जबकि ₹46.86 करोड़ की 4 परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति मिली। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से राज्य में रोजगार सृजन के साथ औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031