झारखंड में दो और माओवादी नक्सलियों पर इनाम घोषित, कुल इनामी उग्रवादियों की संख्या हुई 33

Share

रांची: झारखंड में सक्रिय दो और भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ सरकार ने इनाम घोषित किया है। इनमें खूंटी जिले के अड़की निवासी चंदन लोहरा पर 10 लाख रुपये तथा पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सोनुवा क्षेत्र की रहने वाली रिसिव उर्फ ऊषा पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

इन दोनों नक्सलियों पर इनाम घोषित होने के बाद राज्य में इनामी नक्सलियों और उग्रवादियों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इन पर घोषित इनाम की राशि एक करोड़ रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है।

झारखंड के प्रमुख इनामी नक्सली

1 करोड़ रुपये के इनामी

  • मिसिर बेसरा
  • असीम मंडल

25 लाख रुपये के इनामी

  • अजय महतो
  • ब्रजेश गंझू

15 लाख रुपये के इनामी

  • मेहनत
  • संजय महतो
  • सचिन
  • नितेश यादव
  • रवींद्र गंझू
  • मदन महतो

10 लाख रुपये के इनामी

  • आरिफ
  • मनोहर गंझू
  • गोदराय यादव
  • सलूका कायम
  • पुष्पा महतो
  • चंदन लोहरा
  • नयनतारा

5 लाख रुपये के इनामी

  • अनिल तुरी
  • सुखलाल बिरजिया
  • समीर महतो
  • पंकज कोरवा
  • बिरेन सिंह
  • राजू भुईया
  • रामदेव लोहरा
  • मीणा

2 लाख रुपये के इनामी

  • मालती मुर्मू
  • सोनाराम
  • बलराम लोहरा
  • रिसिव उर्फ ऊषा

1 लाख रुपये के इनामी

  • बासु पूर्ति
  • सैमुअल बुढ़
  • कोदामुनी कोड़ा
  • चोगो पूर्ति

राज्य पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि इनामी नक्सलियों की संख्या में कमी लाने और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान को और तेज किया जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930