Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में तेंदुए की दस्तक, टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा, शहर में दहशत का माहौल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम, 13 मई । शहर में पिछले 24 घंटों से तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहले टाटानगर रेलवे यार्ड में दिखने के बाद अब यह जंगली जानवर रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है।

बुधवार को मकदमपुर स्थित मुंशी बाड़ी इलाके में एक घर के अंदर तेंदुआ घुस जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं जोजोबेड़ा रेललाइन के पास भी तेंदुए को देखे जाने की चर्चा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घर में घुसा तेंदुआ, दहशत में परिवार

जानकारी के अनुसार मकदमपुर निवासी भानु लाल और आभा देवी के घर में अचानक तेंदुआ घुस आया। घर के अंदर जंगली जानवर को देखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए और शोर मचाने लगे।

लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ भी घबरा गया और वहां से भाग निकला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में निगरानी शुरू कर दी। पुलिस टीम लगातार गश्त कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

हालांकि स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सूचना देने के काफी देर बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रेलवे यार्ड से शुरू हुई तेंदुए की दहशत

बताया जा रहा है कि तेंदुए की दहशत की शुरुआत टाटानगर रेलवे यार्ड से हुई थी, जहां झाड़ियों के बीच धब्बेदार जंगली जानवर को घूमते हुए देखा गया था।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने यार्ड इलाके में ट्रैप कैमरे भी लगाए थे। आशंका जताई जा रही है कि वही तेंदुआ रेलवे ट्रैक के किनारे बनी झाड़ियों के रास्ते रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच गया।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें, बच्चों पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930