जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला निमंत्रण, 16 जुलाई से शुरू होगा रथ मेला, CM ने आमंत्रण स्वीकार कर दी शुभकामनाएं

Share

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

16 जुलाई से शुरू होगा रथ यात्रा महोत्सव

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों और स्थानीय जनभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा और उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति महोत्सव की गरिमा को और बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया निमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए रथ यात्रा महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन के सफल और शांतिपूर्ण संचालन की कामना भी की।

ये रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल शामिल थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31