Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गिरिडीह, 08 जून: झारखंड के गिरिडीह जिले से सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हंसुआ से हमला कर ली तीनों बेटियों की जान

पुलिस के अनुसार, तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव उर्फ नंदकिशोर यादव ने सोमवार की सुबह अपनी तीनों बेटियों पर हंसुआ से हमला कर दिया। इस हमले में 14 वर्षीय पल्लवी यादव और सात वर्षीय जुड़वां बहनें रिद्धि एवं सिद्धि की मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पत्नी और बेटे ने भागकर बचाई जान

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपित की पत्नी राधा देवी और पुत्र पंटू यादव किसी तरह घर से निकलकर पड़ोसियों के यहां शरण लेने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की मंशा से हमला करने वाला था।

नशे और पारिवारिक विवाद की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, नंदू यादव रविवार रात शराब के नशे में घर लौटा था, जिसके बाद घर में विवाद और तनाव का माहौल बना रहा। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि आरोपित का किसी महिला के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसे लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतबाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हंसुआ बरामद कर लिया है।
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रक्त के नमूने सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। जिस कमरे में घटना को अंजाम दिया गया, उसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

आरोपित गिरफ्तार, जांच जारी

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

क्षेत्र में शोक और आक्रोश

पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930