झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज, झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Share

रांची, 08 जून: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक हलचल तेज रही। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम तथा कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा ने अपना नामांकन दाखिल किया।

बैद्यनाथ राम ने सीएम की मौजूदगी में भरा पर्चा

झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई मंत्रियों की मौजूदगी में विधानसभा सचिव रंजीत कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन भी देखने को मिला।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने भी किया नामांकन

कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार बनाए गए प्रणव झा ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इससे महागठबंधन ने चुनावी मैदान में अपनी स्थिति मजबूत करने का संकेत दिया है।

निर्दलीय के रूप में परिमल नाथवानी मैदान में

वहीं, उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में एनडीए के विधायकों ने प्रस्तावक की भूमिका निभाई।

“मौका मिला तो और ज्यादा काम करूंगा”

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में परिमल नाथवानी ने कहा कि उन्होंने पहले भी झारखंड के लिए काम किया है और यदि इस बार मौका मिला तो वे पहले से ज्यादा योगदान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध हैं।

अंतिम दिन तेज हुई सियासी सरगर्मी

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन रांची में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहीं। अब सभी की नजर आगामी चुनाव प्रक्रिया और परिणाम पर टिकी है, जो राज्य की सियासत को नया दिशा दे सकता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930