गढ़वा: बूढ़ा पहाड़ पहुंचे CRPF के स्पेशल DG दीपक कुमार, विकास कार्यों की समीक्षा की

Share

गढ़वा: गढ़वा जिले स्थित बूढ़ा पहाड़ में मंगलवार को सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी Deepak Kumar पहुंचे। उन्होंने इलाके में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और वहां तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान झारखंड सेक्टर के आईजी साकेत सिंह, डीआईजी, गढ़वा डीसी और एसपी भी मौजूद रहे।

Screenshot

कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाने वाला बूढ़ा पहाड़ अब विकास और शांति की नई तस्वीर पेश कर रहा है। दौरे के दौरान स्पेशल डीजी ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हालचाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के नक्सल मुक्त होने के बाद अब लोग बिना डर के सामान्य जीवन जी रहे हैं।

स्पेशल डीजी ने जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि किसी भी समस्या के लिए वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करें। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बूढ़ा पहाड़ पहले भाकपा माओवादियों का बेस कैंप और ट्रेनिंग सेंटर हुआ करता था, लेकिन सीआरपीएफ की कार्रवाई के बाद अब यह इलाका पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है।

उन्होंने कहा, “जहां सीआरपीएफ रहती है, वहां विजय निश्चित होती है।”

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930