गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

Share

Gopalganj: गोपालगंज में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इस दौरान 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने Kuchaikote थाना क्षेत्र के अलग-अलग 15 ऑर्केस्ट्रा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान कई नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। पुलिस के अनुसार अधिकांश लड़कियां बिहार और West Bengal की रहने वाली हैं।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि लड़कियों से भोजपुरी के अश्लील गीतों पर जबरन डांस करवाया जाता था। पुलिस को कई जगहों से आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज भी मिले हैं। रेस्क्यू की गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

इस अभियान में पुलिस के साथ सामाजिक संस्थाएं “एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन” और “नारायणी सेवा संस्थान” की टीम भी शामिल रही। पुलिस का कहना है कि मामले में मानव तस्करी और बाल संरक्षण कानूनों के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930