कोयला घोटाला: ईडी की रडार पर एलबी सिंह, दफ्तर में पूछताछ जारी

Share

रांची। धनबाद के प्रसिद्ध कोयला व्यापारी एलबी सिंह से सोमवार को रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। ईडी द्वारा जारी समन के आधार पर वे पूछताछ के लिए कार्यालय पहुंचे, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अधिकारियों ने उनसे कोयला घोटाले से जुड़े मामलों और उनकी व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में सवाल-जवाब शुरू किया।

ईडी ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान की गई छापेमारी और अन्य कोयला व्यापारियों से पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर एलबी सिंह को समन जारी किया था। पहली बार नोटिस मिलने के बाद एलबी सिंह ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए ईडी से पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद ईडी ने उन्हें आज (9 मार्च) को रांची कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

जारी समन के अनुसार, एलबी सिंह रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। वहां उनकी उपस्थिति दर्ज करने और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईडी अधिकारियों ने उनसे कोयला कारोबार और कथित घोटाले से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ शुरू कर दी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में झारखंड और कोलकाता में ईडी की टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की थी। कोलकाता ईडी ने कथित कोयला सिंडिकेट से जुड़े अनुप माझी उर्फ लाला के सहयोगियों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जबकि झारखंड में धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह सहित कई अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को शक है कि झारखंड के कुछ कोयला व्यापारी भी लाला के कोयला सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं। इसी कड़ी में ईडी अब संबंधित कारोबारियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930