जमशेदपुर में रील शूटिंग के बहाने निकली युवती आठ दिन बाद सकुशल बरामद

Share

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने आठ दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार तमन्ना सिंह 28 फरवरी 2026 को घर से यह कहकर निकली थी कि वह शूटिंग के लिए जा रही है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार की शिकायत पर सोनारी थाना में छह मार्च को सनहा दर्ज किया गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तकनीकी सेल की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी क्षेत्र में छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और परिवार के हवाले कर दिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तमन्ना सिंह सोशल मीडिया पर रील बनाती है और भोजपुरी गीतों पर डांस शूट करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती है। जांच के दौरान पता चला कि वह अपने डांस और इवेंट पार्टनर विक्की कुमार के साथ अपनी मर्जी से घूमने गई थी। युवती के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031