झारखंड में अगले तीन दिन तक बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Share

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 11 मार्च तक बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

सोमवार को रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे धूप की तपिश कम महसूस की गई। मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, सोमवार को जिन जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है, उनमें हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। 10 मार्च को बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भी आंधी-तूफान आने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान गमला में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिन स्थानों पर तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, उनमें डाल्टनगंज, सरायकेला और जमशेदपुर शामिल हैं।

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह, जमशेदपुर में अधिकतम 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में अधिकतम 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में अधिकतम 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031