Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

10 सेकेंड में 48 एशियाई देशों के नाम, पूर्वी सिंहभूम के शौर्य ने किया हैरान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। शहर के एक 10 वर्षीय छात्र ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और प्रतिभा से सभी को चौंका दिया है। इस नन्हे प्रतिभाशाली बच्चे ने मात्र 10 सेकेंड में एशिया के 48 देशों के नाम गिनाकर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। बच्चे की इस अद्भुत क्षमता को देखकर उसके स्कूल के शिक्षक, प्रबंधन और परिवार के लोग बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। अब बच्चे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

यह होनहार छात्र शौर्या चंदेल जमशेदपुर स्थित जूनियर कार्मल स्कूल का आठवीं क्लास का विद्यार्थी है, और दस वर्ष उम्र है। इतनी कम उम्र में उसकी याददाश्त और आत्मविश्वास को देखकर स्कूल के शिक्षक भी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे को शुरू से ही सामान्य ज्ञान और देशों के नाम याद करने में विशेष रुचि रही है। नियमित अभ्यास और परिवार के प्रोत्साहन की बदौलत उसने यह अनोखी उपलब्धि हासिल की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सैरल ने बच्चे की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चे अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं। ऐसे में शौर्य ने जो कर दिखाया है, वह पूरे कमाल परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की भी इच्छा है कि इस उपलब्धि को आधिकारिक रूप से मान्यता मिले और शौर्य का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो।

उन्होंने बताया कि बच्चे का नाम पहले ही “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में दर्ज हो चुका है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अब अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना है, जिसके लिए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शौर्य की इस उपलब्धि से न सिर्फ उसके परिवार बल्कि स्कूल और शहर के लोगों में भी खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि अगर बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे कम उम्र में भी बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930