कटिहार में रोजगार का मौका: 8वीं पास युवाओं के लिए 80 पदों पर भर्ती, चार जगहों पर कैंप

Share

कटिहार: कटिहार जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, कटिहार के तत्वावधान में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी 2 Coms Consulting Pvt. Ltd. द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विशेष नियोजन कैंप आयोजित किए जाएंगे। कुल 80 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी।

तीन पदों पर भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत एसोसिएट (पिकर-पैकर), असेंबली लाइन ऑपरेटर और मोबाइल असेंबली ऑपरेटर पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

  • एसोसिएट (पिकर-पैकर): 20 पद
  • असेंबली लाइन ऑपरेटर: 40 पद
  • मोबाइल असेंबली ऑपरेटर: 20 पद

योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। साथ ही कुछ पदों पर पीएफ, ईएसआईसी और बोनस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

कैंप की तिथि और स्थान

नियोजन कैंप का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा:

  • 11 जून: जिला नियोजनालय, कटिहार
  • 13 जून: हसनगंज प्रखंड परिसर
  • 16 जून: बारसोई प्रखंड परिसर
  • 18 जून: कदवा प्रखंड परिसर

पंजीकरण अनिवार्य

कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जिला नियोजनालय में पूर्व निबंधन अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के उम्मीदवारों को कैंप में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिकारी ने दी जानकारी

जिला नियोजन कार्यालय के पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत तीनों पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930